फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSL Jobs 2026: आठवीं पास के लिए शानदान मौका, कोचीन शिपयार्ड में रिगर ट्रेनी अप्रेंटिस की भर्ती; वेतन 12,000 तक

Wed, 06 May 2026 05:55 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSL Rigger Trainee Apprentice Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। सीएसएल ने रिगर ट्रेनी अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
CSL Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSL Apprentice Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने रिगर ट्रेनी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 40 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2026 से शुरू है।

विज्ञापन


रिगर ट्रेनी अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल 40 पद निकाले गए हैं। इनमें सामान्य (UR) वर्ग के लिए 16 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 13 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 7 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं।

क्या है पात्रता के नियम?

इस पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इस भर्ती में स्नातक (Graduation), डिप्लोमा या उससे अधिक उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे। यानी केवल 8वीं पास उम्मीदवार ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की आयु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (30 मई 2026) तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आवेदक की जन्मतिथि 31 मई 2003 से 31 मई 2008 के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा, सरकार के नियमों के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - नॉन क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को 5 साल की आयु छूट का लाभ मिलेगा।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान वजीफा

प्रशिक्षण अवधि वजीफा (प्रति माह)
प्रथम वर्ष 11,000/-
द्वितीय वर्ष 12,000/-

संविदा आधार पर चयन होने पर वेतन

अनुबंध अवधि समेकित वेतन (प्रति माह) अतिरिक्त कार्य घंटों का मुआवजा
प्रथम वर्ष 22,100/- 5,530/-
द्वितीय वर्ष 22,800/- 5,700/-
तृतीय वर्ष 23,400/- 5,850/-

कैसे होगा चयन?

चयन मुख्य रूप से शारीरिक परीक्षा (Physical Test) के आधार पर किया जाएगा, जो 100 अंकों की होगी। जो उम्मीदवार जरूरी योग्यता पूरी करेंगे, उन्हें पहले शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इसके लिए पहले उम्मीदवारों के दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, उम्र, शिक्षा और आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ पाएंगे जिनके सभी दस्तावेज सही पाए जाएंगे। अगर उम्मीदवार ज्यादा होते हैं, तो हर सीट के लिए 6 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

अगर आवेदन बहुत अधिक आते हैं, तो पहले एक स्क्रीनिंग (लिखित) परीक्षा भी ली जा सकती है ताकि योग्य उम्मीदवारों को चुना जा सके। उसके बाद ही उन्हें शारीरिक परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा में न्यूनतम अंक और रैंकिंग नियम

शारीरिक परीक्षा पास करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक लाने होंगे, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 45 अंक और अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।

शारीरिक परीक्षा के आधार पर ही अंतिम रैंक सूची तैयार की जाएगी। अगर दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान आते हैं, तो उनकी रैंक आयु के आधार पर तय की जाएगी, यानी अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें