CMPFO Recruitment 2025: कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) सहित ग्रुप 'सी' के 115 पदों पर निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।
सीएमपीएफओ भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 115 पदों को भरना है। इसमें ग्रुप-सी स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए 11 पद और सामाजिक सुरक्षा सहायक के लिए 104 पद शामिल है।