कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2021 की तैयारी करे रहे अभ्यर्थी परीक्षा का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें लगातार विलंब हो रहा है। बता दें कि पहले ये परीक्षा 13 जून को आयोजित होने वाली थी लेकिन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा हाल ही में परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया। CLAT 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दिया गया है और अब इसकी आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2021 तक चलेगी। सभी छात्रों को परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए इस वेबसाइट
पर विजिट करते रहना चाहिए।इसके अलावा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी पाने के लिए इस लिंक
के जरिए www.safalta.com से जुड़कर फ्री काउंसलिंग ले सकते हैं।
CLAT 2021 की परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही हो सकती है। ऐसे में इसकी तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इस बचे हुए समय में CLAT 2021 के सिलेबस के अनुसार अपनी पढ़ाई और जोर-शोर से करनी चाहिए। CLAT की परीक्षा अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट दोनों कोर्सेज के लिए आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं को UG CLAT और PG CLAT कहा जाता है।
UG CLAT 2021 परीक्षा पैटर्न :
इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 प्रश्न निम्लिखित टॉपिक्स से आएंगे।
अंग्रेजी (कॉम्प्रीहेंशन के साथ) : 40 अंक के 40 प्रश्न
करेंट अफेयर्स : 50 अंक के 50 प्रश्न
लीगल रिजनिंग : 50 अंक के 50 प्रश्न
लॉजिकल रिजनिंग : 40 अंक के 40 प्रश्न
क्वांटिटेटिव टेक्निक्स : 20 अंक के 20 प्रश्न
-प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक मिलेगा।
-हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी।
-परीक्षा में कुल 200 ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रश्न होंगे।
-परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
-UG CLAT की परीक्षा कानून का अध्ययन करने की क्षमता पर केंद्रित है।
-2020 में CLAT के परीक्षा पैटर्न को COVID-19 प्रतिबंधों के वजह से बदल दिया गया था।
PG CLAT 2021 परीक्षा पैटर्न :
यह परीक्षा 2 सेक्शन में आयोजित होगी।
सेक्शन 1 - यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव होगी तथा इसमें 100 अंक के 100 प्रश्न आएंगे।
सेक्शन 2 - यह परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी तथा इसमें 2 प्रश्न आएंगे जिनके लिए अभ्यर्थियों को 50 अंक मिलेंगे।
-पहले सेक्शन में 100 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक मिलेगा।
-इस सेक्शन में हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी।
-दूसरे सेक्शन में 25-25 अंकों के 2 डिस्क्रिप्टिव प्रश्न होंगे।
-दूसरे सेक्शन में प्रत्येक निबंध कम से कम 800 शब्दों का होना चाहिए।
-सेक्शन 1 में 40% स्कोर करने वाले उम्मीदवार ही सेक्शन 2 की परीक्षा देंगे।
-SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है।
Safalta.com के साथ करें CLAT 2021 की तैयारी :
CLAT 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए
www.safalta.com लेकर आया है एक खास कोर्स। इस कोर्स में आपको मिलता है एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव एंड इंटरैक्टिव स्टडी क्लासेज , 150 से ज्यादा पीडीएफ नोट्स और आजीवन वीडियो कोर्स की सदस्यता। साथ ही इस कोर्स में आपको नियमित अपडेट्स के लिए टेलीग्राम ग्रुप , करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए यूट्यब चैनल और एक्सपर्ट काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक करें
https://www.safalta.com/clat-2021-target-course और कम समय मे बेहतर तैयारी के लिए तुरंत इस टारगेट बैच को ज्वॉइन करें।