फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Civil Court Ranchi Recruitment: 10वीं पास के लिए रांची सिविल कोर्ट में भर्ती; 56,900 रुपये तक मिलेगी सैलरी

Mon, 22 Jun 2026 12:06 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Civil Court Ranchi Peon Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। सिविल कोर्ट रांची ने ऑर्डरली/चपरासी के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Civil Court Ranchi Peon Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Civil Court Ranchi Peon Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिविल कोर्ट रांची ने ऑर्डरली/चपरासी के 22 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी की है। यह भर्ती सिविल कोर्ट रांची की स्थापना शाखा के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजना होगा।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों का आवेदन 20 जुलाई 2026 तक सिविल कोर्ट रांची कार्यालय पहुंच जाना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

 
विवरण तिथि
आवेदन शुरू 19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
आयु निर्धारण तिथि 1 अगस्त 2025
स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड में सूचना दी जाएगी
इंटरव्यू एडमिट कार्ड में सूचना दी जाएगी

रिक्तियों का पूरा विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 9 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 8 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2 पद आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए कोई पद निर्धारित नहीं किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए तथा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए और वह किसी आपराधिक मामले में दोषसिद्ध या वांछित नहीं होना चाहिए। यदि उम्मीदवार विवाहित है तो उसके एक से अधिक जीवित जीवनसाथी नहीं होने चाहिए। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार वैध प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • सामान्य वर्ग: अधिकतम 35 वर्ष
  • BC/EBC: अधिकतम 37 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार: अधिकतम 38 वर्ष
  • SC/ST उम्मीदवार: अधिकतम 40 वर्ष

आरक्षण और आयु में छूट झारखंड सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 वेतनमान के तहत नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। अन्य सेवा शर्तें सिविल कोर्ट के नियमों के अनुसार लागू होंगी।

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद इंटरव्यू आयोजित होगा और अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

अधिसूचना में स्क्रीनिंग टेस्ट का सिलेबस, अंक या परीक्षा अवधि का उल्लेख नहीं किया गया है। टेस्ट और इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से भेजी जाएगी।

Civil Court Ranchi Peon Recruitment 2026 Notice- PDF

आवेदन करते समय रखें ये सावधानियां

सिविल कोर्ट रांची ने स्पष्ट किया है कि अधूरी जानकारी, अपठनीय आवेदन या आवश्यक दस्तावेजों के बिना भेजे गए आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किए जा सकते हैं। ऐसे मामलों में अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र और एडमिट कार्ड प्रोफार्मा देवनागरी लिपि में हस्तलिखित रूप से भरना होगा। फॉर्म-A और फॉर्म-B अलग-अलग पन्नों पर संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ranchi.dcourts.gov.in से आवेदन प्रारूप डाउनलोड करें।
  • फॉर्म-A और फॉर्म-B अलग-अलग पृष्ठों पर देवनागरी लिपि में हस्तलिखित भरें।
  • आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  • तीन हालिया पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं। एक आवेदन पत्र पर, एक एडमिट कार्ड पर और एक अतिरिक्त।
  • 25×11 सेंटीमीटर आकार का स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा संलग्न करें, जिस पर 40 रुपये का डाक टिकट लगा हो।
  • लिफाफे पर विज्ञापन संख्या, पद का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखें।
  • आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से प्रभारी न्यायाधीश, सिविल कोर्ट, रांची के पते पर भेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें