फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Tradesman Jobs: सरकारी नौकरी का शानदार अवसर! सीआईएसएफ में ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर कल से आवेदन शुरू

Tue, 04 Mar 2025 05:28 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CISF Tradesman Constable Registration: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर 1048 रिक्तियों के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया चालू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CISF Tradesman Constable Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISF Tradesman Constable Registration: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कांस्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर 1161 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू होकर 3 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cisfrectt.cisf.gov.in)  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2002 से 1 अगस्त 2007 के बीच होना चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी। 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क

इसके लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार: शुल्क मुक्त रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
 

कैसे होगा चयन?


शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • इस चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस और निर्धारित मानकों को पूरा करने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा ताकि उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके।

ट्रेड टेस्ट
इस चरण में अभ्यर्थियों के तकनीकी कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा, जो ट्रेड्समैन की भूमिका के लिए आवश्यक हैं।

लिखित परीक्षा
  • यह परीक्षा OMR शीट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

चिकित्सा परीक्षण
  • अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार स्वास्थ्य मानकों को पूरा करता है या नहीं।
  • फिट पाए गए अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
  • अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण पूरा करने के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स (यूजरनेम और पासवर्ड) के साथ लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें