फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF 2021: सीआईएसएफ ट्रेड्समैन कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, ये है डायरेक्ट लिंक

Tue, 02 Mar 2021 12:16 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीआईएसएफ - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

CISF Tradesman Constable admit card 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सीआईएसएफ ( CISF) ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीआईएसएफ ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in के जरिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HSSC Recruitment 2021: 534 पदों के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख, सैलरी 1.5 लाख रुपये


 

विज्ञापन

21 मार्च को है लिखित परीक्षा
सीआईएसएफ (CISF) ट्रेड्समैन कांस्टेबल लिखित परीक्षा 21 मार्च को आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उनका प्रिंट ले सकते हैं।  इसके साथ ही नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो इन विभागों में करें आवेदन

ऐसे डाउनलोड करें CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in है।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका CISF ट्रेड्समैन कांस्टेबल एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें