फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Admit Card 2023: सीआईएसएफ ने जारी किया हेड कान्स्टेबल का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 17 Jan 2023 03:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CISF Admit Card 2023: सीआईएसएफ (CISF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) राउंड के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
सीआईेएसएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISF Admit Card 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) राउंड के लिए होगा। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए खुद को पंजीकृत कराने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र देखने और डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सीआईएसएफ हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल फॉर्म के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2023 से सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट Cisfrectt.In से डाउनलोड होना शुरू हो गया है।  रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 09 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था। नॉर्थ जोन, एनसीआर जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन और साउथ जोन से आवेदन प्राप्त हुए थे।

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले CISF की आधिकारिक वेबसाइट यानी cisfrectt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'करंट ओपनिंग्स' सेक्शन में जाएं।
  • 'एएसआई स्टेनो एंड एचसी मिन 2022' यूआरएल लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • कॉल लेटर में छपे अपने सभी विवरणों को सत्यापित करें और महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • हॉल टिकट पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें
CISF Admit Card 2023: सीआईएसएफ ने जारी किया हेड कान्स्टेबल का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें