फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Recruitment 2023: 10वीं पास युवाओं के लिए सीआईएसएफ में भर्ती का मौका, इस तारीख से करें आवेदन

Wed, 18 Jan 2023 09:32 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CISF Recruitment 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में नौकरी का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। सीआईएसएफ ने कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।  
 
विज्ञापन
सीआईएसएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISF Recruitment Notification 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत सीआईएसएफ बंपर भर्तियां करने जा रहा है। इच्छुक युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2023 से शुरू होगी। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ की इस भर्ती के तहत कॉन्स्टेबल, ड्राइवर और ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के 451 पदों पर रिक्तियों को भरा जाना है। जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

CISF Educational Qualification शैक्षिक योग्यता

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चााहिए। इसके साथ ही उनके पास हैवी मोटर व्हीकल या ट्रांसपोर्ट व्हीकल या लाइट मोटर व्हीकल और मोटर साइकिल ड्राइविंग का तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
इनके अतिरिक्त, पुरुष उम्मीदवारों की हाईट 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों की हाईट 155 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए।
 

CISF Age Limit आयु-सीमा

सीआईएसएफ के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।  आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
 

Application Fee आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, आदि के उम्मीदवारों और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

 

CISF Salary इतना मिलेगा वेतन

सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल 03, पे स्केल 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन

CISF Recruitment ऐसे करना होगा आवेदन

  • सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाएं।
  • लॉग इन पेज पर क्लिक करें।
  • अब "नया रजिस्ट्रेशन" बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • अब 'फाइनल सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें