फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ: कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन और ड्राइवर की परीक्षा तिथि घोषित, कुल 3415 पदों के लिए दिसंबर में सीबीटी

Tue, 27 Oct 2026 03:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सीआईएसएफ ने कांस्टेबल फायर, ट्रेड्समैन और ड्राइवर/डीसीपीओ भर्ती 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख घोषित कर दी है। जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा दिसंबर में कई शिफ्टों में होगी। सीआईएसएफ की इन तीनों भर्तियों में कुल 3,415 पद हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल (फायर)-2024, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)-2024 और कांस्टेबल (ड्राइवर और डीसीपीओ)-2024 भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सीआईएसएफ ने इन पदों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE) की तिथि घोषित कर दी है। जारी नोटिस में इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE) की संभावित तारीख 1 दिसंबर 2026 बताई गई है। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन किया था, उन्हें परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट, एडमिट कार्ड और आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए सीआईएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in नियमित रूप से चेक करनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

किस भर्ती में कितने पद?

सीआईएसएप की तीनों भर्तियों (कांस्टेबल फायर, कांस्टेबल ट्रेड्समैन और कांस्टेबल ड्राइवर/DCPO) में कुल 3,415 पद हैं।
  • कांस्टेबल फायर के 1,130 पद
  • कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1,161 पद
  • कांस्टेबल ड्राइवर एवं DCPO के 1,124 पद
इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE) 1 दिसंबर 2026 को संभावित रूप से कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या निर्धारित थी?

पद सामान्य शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा
कांस्टेबल फायर 12वीं पास, विज्ञान विषय की निर्धारित शर्त के साथ 18–23 वर्ष
कांस्टेबल ट्रेड्समैन 10वीं पास 18–23 वर्ष
कांस्टेबल ड्राइवर/DCPO 10वीं पास, संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव 21–27 वर्ष

चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?

भर्ती के पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसमें निम्न चरण शामिल हो सकते हैं:
  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  2. दस्तावेजों का सत्यापन
  3. ट्रेड टेस्ट या ड्राइविंग टेस्ट, जहां लागू हो
  4. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE)
  5. मेडिकल परीक्षण
  6. अंतिम मेरिट सूची

एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ा अपडेट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  1. CISF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
  2. संबंधित भर्ती के नोटिस या एडमिट कार्ड सेक्शन को खोलें।
  3. Constable Fire-2024, Constable Tradesman-2024 या Constable Driver & DCPO-2024 से संबंधित लिंक देखें।
  4. एडमिट कार्ड जारी होने पर उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से पढ़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें