पात्रता मापदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, 4 मार्च 2025 तक 21 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार के पास मान्यताप्राप्त ड्राइविंग लाइसेंस (हेवी मोटर व्हीकल या ट्रांसपोर्ट व्हीकल) होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन पत्र देना होगा। एससी/एसटी/ईएसएम उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का भुगतान करने से छूट दी गई है।