फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य में रोजगार मेला, Lakme, Puma जैसी कंपनियों ने दिया मौका

Fri, 21 Jun 2019 05:13 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार यानी कल अपने "सहयोग कार्यक्रम" के तहत ट्रेनी के पहले बैच के लिए मेगा जॉब फेयर को आयोजित किया है। आपको बता दें कि इस मेगा जॉब फेयर में लगभग 250 ट्रेनियों को नौकरी का अवसर प्राप्त हुआ है। जॉब फेयर के बाद मुख्य अतिथि के रूप में NSDC के CEO मनीष कुमार के साथ पुलिस लाइंस के हाल में एक समारो आयोजित किया गया जिसमें प्रमाण पत्र वितरण हुए।

विज्ञापन


ये जॉब फेयर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शुरू किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भर्ती करने वाली कंपनियों में Puma, Eureka Forbes, Burger King, McDonald’s, Taj, Pizza Hut, Sodexo और Lakme जैसे ब्रांड शामिल थे। DGP संजय बनीवाल के अनुसार लगभग 500 से ज्यादा नौकरियों के लिए 250 ट्रेनियों को मौका मिला।

उन्होंने ट्रेनियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, "यह केवल एक शुरुआत है, आपको जीवन में सफल होने और आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।" सिर्फ इस अच्छी पहल के लिए सेक्टर 26, 24 और 34 में मौजूद पुलिस स्टेशनों को ट्रेनी सेंटरों में बदला गया। ट्रेनीयों को यहां अंग्रेजी क्लासेस भी दी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बता यह है कि कुछ ट्रेनियों को मौके पर ही उनके ऑफर लेटर भी दे दी ये गए पर कुछ उम्मीदवार अभी भी अपने कन्फर्मेशन लेटर का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें