फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC SSE 2024: फरवरी में इस दिन होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, जानें कब जारी होंगे प्रवेश पत्र

Fri, 10 Jan 2025 09:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC SSE 2024 Exam Date: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा अगले महीने, यानी फरवरी में आयोजित की जाएगी। आयोग ने नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की है।
 
विज्ञापन
CGPSC SSE 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC SSE Prelims Date: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से दस दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे।

विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन और शेड्यूल

आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी:
  • प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

CGPSC SSE Admit Card: प्रवेश पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा के एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
  • आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्रों का विवरण

यह परीक्षा राज्य के प्रमुख शहरों जैसे बिलासपुर, बैकुंठपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बीजापुर, सुकमा और बेलतारा में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।

CGPSC SSE Mains: मुख्य परीक्षा का संभावित कार्यक्रम

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून, 2025 को आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, ये तारीखें फिलहाल अस्थायी हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसलिए, उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

CGPSC SSE Admit Card Download: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "SSE Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण (जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद, स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें, डाउनलोड करें, और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें