फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा डीवी और पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 27 Dec 2025 11:32 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC Police Recruitment: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के लिए डीवी और पीईटी के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के तहत हो रही है, जिसमें कुल 341 पदों के लिए चयन किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

किन केंद्रों पर होगी परीक्षा?

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PST) का आयोजन सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा, जबकि पीएसटी सुबह 8 बजे शुरू होगा।

एडमिट कार्ड पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

आयोग किसी भी अभ्यर्थी को डाक या व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड या अन्य सूचना नहीं भेजेगा। सीजीपीएससी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, श्रेणी और जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी।

परीक्षा के दिन इन दस्तावेजों का ले जाना है जरूरी

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूरी है, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
विज्ञापन

CGPSC Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Admit Card/Interview/ DV-PET से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Police Recruitment - DV/PST Admit Card लिंक को चुनें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें