फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC Peon Admit Card: छत्तीसगढ़ पीएससी ने जारी किया पीउन भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें

Thu, 15 Sep 2022 10:50 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC Peon Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 91 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयम किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
CGPSC Peon Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC Peon Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग/CGPSC ने पीउन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को 14 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम यहां बताएंगे।

विज्ञापन

CGPSC Peon Admit Card: कब होगी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से  पीउन के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को रविवार के दिन किया जाएगा। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

CGPSC Peon Admit Card: इतने पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 91 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयम किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों पीउन के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कैसै चेक करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र को चेक करें-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें