उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 25 और 26 जून को अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार 500 रुपये का शुल्क देकर 27 और 28 जून तक आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ सिविल जज के पद पर आवेदन करने वाले राज्य के बाहर के आवेदकों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ सिविल जज के पद पर आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में विधि स्नतक की उपाधि प्राप्त होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 49 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए आयु सीमा एक जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही सिविल जज के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 77840 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये का वेतन मिलेगा।