छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
13 फरवरी को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के कुल 171 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।