फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Vyapam: शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Fri, 22 Nov 2019 10:44 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEB - Chhattishgarh Professional Examination Board) / व्यापम ने छत्तीसगढ़ व्यापम एसईडीटी19 (CG Vyapam SEDT19) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये परिणाम अपलोड किए हैं।

विज्ञापन


शिक्षकों (पीई, इंग्लिश, बायोलॉजी, मैथ्स, कृषि) के पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम जारी हुए हैं। ये परीक्षा 25 अगस्त 2019 को दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक विभिन्न छत्तीसगढ़ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा हम इस खबर में भी आपको परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं। ये लिंक आपको खबर में आगे मिलेगी। ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक भी आगे दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: रेलवे से लेकर पुलिस तक, इन बड़े विभागों में है सरकारी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां

  • ये भर्तियां दो श्रेणियों में की जा रही हैं - ई और टी श्रेणी।
  • ई श्रेणी में फिजिकल एजुकेशन के लिए - 445 पद
  • इंग्लिश के लिए -  1,000 पद
  • जूलॉजी के लिए - 500 पद
  • मैथ्स के लिए - 500 पद
  • कृषि के लिए - 100 पद
  • ई श्रेणी में कुल पद - 2,545
ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार के विभागों में करीब सात लाख पद खाली, जानें कितनों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
  • टी श्रेणी में फिलिजकल एजुकेशन के लिए - 300 पद 
  • इंग्लिश के लिए -  1,000 पद
  • जूलॉजी के लिए - 500 पद
  • मैथ्स के लिए - 500 पद
  • कृषि के लिए - 96 पद
  • ई श्रेणी में कुल पद - 2,896
दोनों श्रेणियां मिलाकर कुल पद - 5,441

इस परीक्षा के लिए मॉडल आंसर-की 25 सितंबर 2019 को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 30 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था। आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम रूप से आंसर-की बनी और फिर परिणाम जारी किया गया है।

बता दें कि सीजीपीईबी शिक्षकों और प्रोफेसर्स की भर्ती के लिए इस जल्द ही मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव चलाने जा रहा है। बोर्ड ने बताया है कि इसके जरिए कुल 14,577 खाली पदों को भरा जाएगा।

CGPEB CG Vyapam SEDT19 रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें