फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीएड वालों के लिए सरकारी नौकरी, लेक्चरर के 854 पदों पर आज से आवेदन शुरू, कब तक भरना होगा फॉर्म?

Tue, 29 Sep 2026 08:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CG Vyapam Lecturer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में लेक्चरर के 854 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इनमें ई-संवर्ग के 424 और टी-संवर्ग के 430 पद हैं। संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी की स्नातकोत्तर डिग्री और बीएड वाले उम्मीदवार 26 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
CG Vyapam Lecturer Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Vyapam Lecturer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) ने व्याख्याता (लेक्चरर) भर्ती 2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से निकाली गई है। भर्ती के तहत ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में आठ विषयों के लिए कुल 854 पद हैं। इनमें 424 पद ई-संवर्ग और 430 पद टी-संवर्ग के हैं।

नोट कर लें सभी जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे
  • आवेदन में गलती सुधारने का समय: 27 से 29 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तारीख: 23 नवंबर 2026
  • लिखित परीक्षा की संभावित तारीख: 29 नवंबर 2026
  • परीक्षा का समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
विज्ञापन

भर्ती की अहम जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
विभाग लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
पद व्याख्याता (लेक्चरर)
संवर्ग ई-संवर्ग और टी-संवर्ग
परीक्षा का नाम एलएसएल26
कुल पद 854
ई-संवर्ग 424
टी-संवर्ग 430
पद का प्रकार राजपत्रित वर्ग-द्वितीय
वेतन स्तर वेतन मैट्रिक्स स्तर-9
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू 29 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 26 अक्तूबर 2026, शाम 5 बजे
परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in / vyapamcg.cgstate.gov.in

आठ विषयों में कहां कितने पद हैं?

लेक्चरर भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं।
 
विषय ई-संवर्ग टी-संवर्ग कुल
हिंदी 60 60 120
अंग्रेजी 60 60 120
संस्कृत 60 60 120
भौतिकी 44 50 94
राजनीति विज्ञान 50 50 100
इतिहास 50 50 100
भूगोल 50 50 100
अर्थशास्त्र 50 50 100
कुल 424 430 854
 

कौन कर सकता है आवेदन?

लेक्चरर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएड की डिग्री भी जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अधिसूचनाओं और संबंधित न्यायालय के आदेशों के अनुसार भी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार के पास छत्तीसगढ़ का निवासी प्रमाण-पत्र होना जरूरी है। एक उम्मीदवार केवल एक विषय के लिए आवेदन कर सकता है।
 
विषय मान्य विषय समूह
हिंदी हिंदी
अंग्रेजी अंग्रेजी
संस्कृत संस्कृत / क्लासिक्स / आचार्य
भौतिकी भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / अनुप्रयुक्त भौतिकी / नाभिकीय भौतिकी
राजनीति विज्ञान राजनीति विज्ञान / लोक प्रशासन
इतिहास इतिहास / प्राचीन भारतीय इतिहास
भूगोल भूगोल
अर्थशास्त्र अर्थशास्त्र / अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र / व्यावसायिक अर्थशास्त्र
 

उम्र कितनी होनी चाहिए?

  • उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। 
  • आरक्षित वर्गों और कुछ सरकारी कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

कैसे होगा लेक्चरर भर्ती का चयन?

चयन प्रक्रिया की शुरुआत सीजीएसएसबी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा से होगी। परीक्षा के बाद विभाग दस्तावेज और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करेगा। चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:
  • लिखित परीक्षा: सीजीएसएसबी की ओर से 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा।
  • चयन सूची: लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर तैयार होगी और छह महीने तक मान्य रहेगी।
  • प्रतीक्षा सूची: प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों के अधिकतम 25 प्रतिशत तक प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। यह नौ महीने तक मान्य रहेगी।
  • दस्तावेज सत्यापन: नियुक्ति प्राधिकारी प्रमाण-पत्रों की जांच करेगा।
  • चिकित्सा जांच: उम्मीदवार का चिकित्सकीय रूप से फिट होना जरूरी है। दिव्यांग उम्मीदवारों की दिव्यांगता और काम से जुड़ी जरूरतों के लिए जिला चिकित्सा बोर्ड से जांच कराई जाएगी।
  • चरित्र सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों का पुलिस सत्यापन होगा।
  • परिवीक्षा अवधि: नियुक्त होने वाले लेक्चरर्स की परिवीक्षा अवधि तीन वर्ष होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें