रिक्त पदों का विवरण
कुल 295 पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भरा जाएगा। इनमें:
- स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) – 21 पद
- वाहन चालक – 14 पद
- वाहन चालक सह ऑपरेटर – 86 पद
- फायर मैन – 117 पद
- स्टोर कीपर – 32 पद
- मैकेनिक – 2 पद
- वॉचरूम ऑपरेटर – 19 पद
- वायरलेस ऑपरेटर (संविदा आधारित) – 4 पद
शैक्षणिक योग्यता
पद के अनुसार शैक्षिक और तकनीकी योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं:
- स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी या बीई अग्निशमन विषय में।
- वाहन चालक और वाहन चालक सह ऑपरेटर: 12वीं पास एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक।
- फायर मैन: 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- स्टोर कीपर: 12वीं पास।
- मैकेनिक: 12वीं पास और आईटीआई से डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा।
- वॉचरूम ऑपरेटर: 12वीं पास और प्रशिक्षित नगर सैनिक।
- वायरलेस ऑपरेटर (संविदा): 12वीं पास, साथ में वायरलेस ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त नगर सैनिक।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा अनिवार्य
इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) भी अनिवार्य होगी। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के इस चरण में सफल होना होगा।