रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य नगर सैनिक के कुल 2215 पदों को भरना है, जिसमें से 500 होम गार्ड (पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों सहित) के लिए हैं और महिला उम्मीदवारों के लिए 1715 रिक्तियां हैं।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं/12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं इस पद के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित उम्मीदवार को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- इसके अलावा, अभ्यर्थी जिस जिले के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां का मूल निवासी होना चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी को सक्षम अधिकारी से मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
- अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।
आयु सीमा- इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
होम गार्ड वेतन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, होमगार्ड का प्रारंभिक वेतन 12,700 रुपये से लेकर 18,900 रुपये प्रति माह तक होगा। इसके अलावा, वे विभिन्न भत्तों और सुविधाओं के भी हकदार होंगे।