फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Prohibition Constable : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, यहां देखें आवेदन का पूरा तरीका

Mon, 14 Nov 2022 04:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2022:  बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2022:  केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के 689 खाली पदों  पर ऑनलाइन भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 नवंबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 14 दिसंबर 2022 तक खुली रहेगी।

Bihar Police Prohibition Constable: इतने पदों पर होगी भर्ती

 श्रेणी  पद
सामान्य 272
ईडब्ल्यूएस 68
अनुसूचित जाति 114
एसटी 07
ईबीसी 124
बीसी 83
बीसी-महिला 21

Bihar Police Prohibition Constable : शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

Bihar Police Prohibition Constable : आयु सीमा

प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01/01/2022 से की जाएगी। 
विज्ञापन

न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
अधिकतम आयु
सामान्य के लिए – 25 वर्ष
ओबीसी / ईबीसी - 27 वर्ष
एससी / एसटी - 30 वर्ष

 Bihar Police Prohibition Constable :  शारीरिक योग्यता 

पुरुषों  के लिए-1.6 KM दौड़ 6 मिनट के भीतर पूरा करना होगा।
गोला फेक (शाउट पुट) - 16 पाउंड गोला कम से कम 16 फीट तक फेंकना होगा। इसके लिए 3 मौके दिए जाएंगे।
हाई जंप - 3 बार में न्यूनतम 4 फीट
महिला के लिए- 1 किमी. दौड़ पांच मिनट में पूरा करना होगा। 
गोला फेक (शाउट पुट) - 12 पाउंड गोला कम से कम 12 फीट तक तीन बार में फेंकना होगा। 
हाई जंप - 3 बार में न्यूनतम 3 फीट

Bihar Police Prohibition Constable : आवेदन शुल्क

  • जनरल / ईडब्ल्यूएस / ईबीसी / बीसी - 675 / - रुपये
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / सभी महिला - 180 / - रुपये
  • ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।  (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग)

Bihar Police Prohibition Constable :चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों में होगी। 
  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  https://csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  •  शुल्क भुगतान (ऑनलाइन मोड) करें। 
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें