फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Sports Quota Vacancy: सेंट्रल रेलवे में खिलाड़ियों के लिए भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; जानें पात्रता

Thu, 16 Jul 2026 03:42 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Central Railway Sports Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 59 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 14 अगस्त तक चलेगी। चयन ट्रायल, खेल उपलब्धियों और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
RRC CR Sports Quota Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Central Railway Sports Quota Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 59 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए खुली है। स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 59 रिक्तियां विभिन्न वेतन स्तरों में बांटी गई हैं।
 
पद स्तर रिक्तियां
ग्रुप 'सी' लेवल-5/4 5
ग्रुप 'सी' लेवल-3/2 16
लेवल-1 (पूर्व ग्रुप डी) 38
कुल 59
 

किन खेलों के खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन?

भर्ती प्रक्रिया के तहत कई खेलों के खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं, जैसे:
  • एथलेटिक्स
  • फुटबॉल
  • कुश्ती
  • बॉक्सिंग
  • साइक्लिंग
  • हैंडबॉल
  • हॉकी
  • खो-खो
  • पावरलिफ्टिंग
  • वॉलीबॉल
  • वेटलिफ्टिंग

एथलेटिक्स में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। वहीं फुटबॉल में स्ट्राइकर, मिडफील्डर और विंगर जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है।

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए। दोनों तिथियां शामिल होंगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नहीं दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • लेवल-5 और लेवल-4 पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है।
  • लेवल-3 और लेवल-2 पदों के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा 10वीं के साथ आईटीआई या एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • लेवल-1 पदों के लिए 10वीं पास, आईटीआई या एनसीवीटी से जारी राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र होना चाहिए।

खेल उपलब्धियां भी जरूरी

उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियों का मूल्यांकन 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर किया जाएगा।

विभिन्न पद स्तरों के लिए ओलंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ खेल, विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और फेडरेशन कप जैसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी या पदक जीतने की शर्त रखी गई है।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
 
वेतन स्तर शुरुआती वेतन
लेवल-5 29,200 रुपये
लेवल-4 25,500 रुपये
लेवल-3 21,700 रुपये
लेवल-2 19,900 रुपये
लेवल-1 18,000 रुपये
 
इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
 

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।

ट्रायल में खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और कोच के मूल्यांकन के आधार पर 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार को ट्रायल में कम से कम 25 अंक हासिल करना अनिवार्य होगा, तभी उसे "फिट" माना जाएगा।

अंतिम मेरिट सूची 100 अंकों के आधार पर तैयार होगी, जिसमें खेल उपलब्धियों के लिए 50 अंक, ट्रायल के लिए 40 अंक और शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ट्रायल में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

एससी, एसटी, महिला, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। ट्रायल में भाग लेने पर यह राशि भी बैंक शुल्क काटने के बाद वापस कर दी जाएगी।

RRC-CR Sports Quota Recruitment 2026 Notice - PDF
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान आधार संख्या, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, खेल उपलब्धियों के दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए, क्योंकि ट्रायल और दस्तावेज सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

चयनित उम्मीदवारों को रेलवे में नियुक्ति के बाद पांच वर्ष का सेवा बांड भरना होगा। साथ ही शुरुआती दो वर्षों के दौरान उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें