Central Railway Recruitment 2020: सेंट्रल रेलवे में कई पदों पर रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी हर हाल में दो सितंबर से पहले अपना आवेदन कर दें। इन रिक्तियों के लिए चार से दस सितंबर के बीच साक्षात्कार होंगे। यहां स्टाफ नर्स, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन 48 रिक्तियां निकली हैं। ये सारी रिक्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर हैं और भुसावल डिविजन के लिए निकली हैं।
कुल पद: 48
सेंट्रल रेलवे में निकली इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट व्हाट्सएप वीडियो कॉल या स्काइप कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार से दस सितंबर के बीच होगा। इन 48 पदों में 26 पद स्टाफ नर्स के हैं। जिनके लिए बीएससी नर्सिंग या नर्स या मिडवाइफ में तीन साल का कोर्स मांगा गया है। इसी तरह से फॉर्मासिस्ट पद के लिए तीन रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें फॉर्मेसी में डिप्लोमा मांगा गया है।