कौन कर सकता है आवेदन?
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (Scale III) पद के लिए उम्मीदवार के पास AICTE या UGC से फुल‑टाइम ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही CFA/CA या MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) से फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस में सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है और उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
वहीं, मार्केटिंग ऑफिसर (Scale I) पद के लिए AICTE/UGC से MBA, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDBM) या बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है। इस पद के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव भी मांगा गया है। दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को देखकर चयन किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और सभी सवालों के 100 अंक होंगे। परीक्षा का कुल समय 60 मिनट रहेगा। इसमें से 70 सवाल पद से जुड़े विषयों पर होंगे, जबकि 30 सवाल बैंकिंग, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से पूछे जाएंगे।
उम्मीदवारों के लिए अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी अगर कोई जवाब गलत हो भी जाता है तो उसके लिए अंक नहीं काटे जाएंगे।