इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारिक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न जोन में कुल 311 पदों को भरना है।
पात्रता मानदंड
सी-डैक भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में बी.टेक/बीई, एमएससी, एमई/एम.टेक, एमसीए या एम.फिल/पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
सी-डैक में चयनित उम्मीदवारों को वार्षिक वेतन 4.49 लाख रुपए से लेकर 22.9 लाख रुपए तक प्रदान किया जाएगा, जो पद और अनुभव के अनुसार भिन्न हो सकता है।
इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार डिस्ट्रिक्ट वाइज ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक की सहायता ले सकते हैं। भर्ती से संबंधित विवरण और पात्रता शर्तें जानने के लिए उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट या नोटिफिकेशन लिंक पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये लिंक सी-डैक चेन्नई, सिने गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, पटना, पुणे, नोएडा, मुंबई, मोहाली, कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली और बेंगलुरु केंद्रों के लिए जारी किए गए हैं।
सिलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन उनकी क्षमताओं और योग्यता के आधार पर आयोजित स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा।