फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDAC Recruitment: सी-डेक में ढेरों नौकरियां, 56 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन; सैलरी 22 लाख तक सालाना

Tue, 03 Jun 2025 11:04 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CDAC Jobs: सी-डैक में तकनीकी और प्रबंधन के कई पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती में 56 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CDAC Recruitment: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्रों में करियर बनाने का अच्छा अवसर है।  

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारिक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न जोन में कुल 311 पदों को भरना है। 

पात्रता मानदंड

सी-डैक भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में बी.टेक/बीई, एमएससी, एमई/एम.टेक, एमसीए या एम.फिल/पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

सी-डैक में चयनित उम्मीदवारों को वार्षिक वेतन 4.49 लाख रुपए से लेकर 22.9 लाख रुपए तक प्रदान किया जाएगा, जो पद और अनुभव के अनुसार भिन्न हो सकता है।

इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार डिस्ट्रिक्ट वाइज ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक की सहायता ले सकते हैं। भर्ती से संबंधित विवरण और पात्रता शर्तें जानने के लिए उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट या नोटिफिकेशन लिंक पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये लिंक सी-डैक चेन्नई, सिने गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, पटना, पुणे, नोएडा, मुंबई, मोहाली, कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली और बेंगलुरु केंद्रों के लिए जारी किए गए हैं।

सिलेक्शन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनकी क्षमताओं और योग्यता के आधार पर आयोजित स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले CDAC की आधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'Career' बटन पर क्लिक करें।
  • फिर 'Registration Form' लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर ‘New Registration’ लिंक चुनकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवश्यक जानकारियां भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें