CDAC Recruitment 2021: अगर आप प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर की नौकरियां खोज रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cdac.in के जरिए 23 फरवरी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।