फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDAC Recruitment 2025: इंजीनियर्स के लिए 848 पदों पर भर्ती; बंद होने वाली है आवेदन विंडो, जल्द भर लें फॉर्म

Thu, 19 Jun 2025 03:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CDAC Engineering Recruitment 2025: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग की ओर से 848 इंजीनियरों पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया अभी चालू है, लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CDAC Recruitment 2025: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती कर रहा है। 848 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सी-डैक की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in. पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक या अन्य निर्धारित तकनीकी योग्यताएं होना अनिवार्य है। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

जो उम्मीदवार अभी अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे नियुक्ति से पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। अगर उनका चयन हो जाता है, तो उन्हें नौकरी ज्वॉइन करने से पहले कम से कम न्यूनतम जरूरी अंक के साथ परीक्षा पास करनी होगी।

अगर किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अंक सीजीपीए/ओजीपीए/ ग्रेड सिस्टम से दिए जाते हैं, तो उम्मीदवार को अपने डिग्री सर्टिफिकेट के साथ प्रतिशत (%) में मार्कशीट और उसमें दी गई क्लास (जैसे फर्स्ट क्लास) का प्रमाण भी देना होगा।

आयु सीमा

हर पद के लिए ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। एससी/एसटी/ओबीसी, शारीरिक रूप से विकलांग, और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी, जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अन्य नियमों के साथ 5 साल तक की अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।

अनुभव से जुड़ी जरूरी बातें

  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जिनके पास जरूरी योग्यता के बाद का प्रासंगिक अनुभव हो।
  • इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट, शोध या शैक्षणिक कार्य को अनुभव नहीं माना जाएगा, जब तक खास तौर पर लिखा न हो।
  • उम्मीदवार के पास पूर्व और वर्तमान नौकरी का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसमें नौकरी की अवधि, वेतन और पद लिखा हो।
  • बिना दस्तावेज वाले अनुभव को स्वीकार नहीं किया जाएगा और वह रद्द भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdac.in. पर जाएं
  • होमपेज पर 'Careers' या 'Current Job Opportunities' सेक्शन में जाएं।
  • "CDAC Recruitment 2025" नोटिफिकेशन पढ़ें और पदों की जानकारी देखें।
  • नया यूजर अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें- जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि।
  • स्कैन किए हुए दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें