CCL Recruitment 2020 : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त हो रही है। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्तूबर 2020 है। ये भर्तियां कुल 1565 खाली पदों होने जा रही हैं। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि : 05 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 05 अक्तूबर 2020
शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं परीक्षा पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आप आगे दी गई नोटिफिकेशन देख सकते हैं।