पिछली कब जारी हुआ रिजल्ट?
आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट एक साथ मई महीने में घोषित होते रहे हैं। पिछले साल भी दोनों कक्षाओं के नतीजे 13 मई को जारी किए गए थे। लेकिन इस साल 10वीं के दो बार बोर्ड एग्जाम होने के कारण एक सवाल उठता है कि क्या इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे?
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी हो सकता है। इसके पीछे कारण है कि सीबीएसई को 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में आयोजित करनी है, इसलिए रिजल्ट जारी करने में समय का ध्यान रखना होगा। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल तक पूरी होंगी और उनका रिजल्ट भी आमतौर पर मई में घोषित किया जाता रहा है। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले ही 10वीं का परिणाम घोषित कर दे।