केवल टाइपिंग टेस्ट होगा शामिल
सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट स्किल टेस्ट में केवल टाइपिंग टेस्ट शामिल होता है, जो कंप्यूटर पर लिया जाता है। इस टेस्ट का उद्देश्य उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड और शुद्धता की जांच करना होता है। उम्मीदवारों को हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में टाइपिंग करनी होती है, जो उन्होंने आवेदन करते समय चुनी हो।
अंग्रेजी के लिए न्यूनतम गति 35 शब्द प्रति मिनट (WPM) और हिंदी के लिए 30 WPM निर्धारित की गई है। टेस्ट की अवधि लगभग 10 से 15 मिनट होती है और इसका परिणाम केवल पास या फेल के रूप में दिया जाता है। इस टेस्ट के अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किए जाते, क्योंकि यह केवल क्वालिफाइंग होता है।
क्या-क्या नहीं होगा इस टेस्ट में
इस स्किल टेस्ट में सिर्फ टाइपिंग ही शामिल है - Excel, Word formatting, डाटा एंट्री या कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े किसी भी अन्य भाग को नहीं पूछा जाएगा। उम्मीदवारों को टाइपिंग के लिए CBSE द्वारा उपलब्ध कंप्यूटर और कीबोर्ड दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित अभ्यास करें, क्योंकि अधिक गलतियां होने पर टाइपिंग टेस्ट में फेल घोषित किया जा सकता है।
इतना मिलेगा वेतन
सीबीएसई जूनियर सहायक (Junior Assistant) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 (Pay Matrix Level-2 as per 7th CPC) के अंतर्गत रुपये 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतनमान मिलता है।