ई-प्रवेश पत्र अनिवार्य
अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। इसमें रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, नाम, पिता का नाम जैसी जानकारियाँ होंगी। बिना ई-प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी भी लाना जरूरी है।
डाक से नहीं भेजा जाएगा प्रवेश पत्र
प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को अभ्यर्थी ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें। किसी भी स्थिति में डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यदि प्रवेश पत्र पर फोटो अस्पष्ट है या नहीं है, तो अभ्यर्थी को राजपत्रित पदाधिकारी से प्रमाणित फोटो के साथ Annexure 'क' फॉर्म भरकर ले जाना होगा।
डुप्लीकेट प्रवेश पत्र कहां मिलेगा
अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारण से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह तय कार्यक्रम के अनुसार पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बैंक हार्डिंग रोड, सचिवालय हाल्ट के पास, कार्यालय से डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।