किस दिन होगी परीक्षा?
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती अधिसूचना के अनुसार, टियर-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा कार्यक्रम और टियर-1 के प्रवेश पत्र की जानकारी उम्मीदवारों के ऑनलाइन लॉगिन में समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बोर्ड ने कहा है कि, उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
कैसे होगा चयन?
चुनाव प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा (टियर-1), कुछ पदों के लिए कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।