फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: बैंक में स्नातकों के लिए 85920 रुपये महीना की नौकरी, 1000 पदों के लिए आज बंद हो रही पंजीकरण विंडो

Thu, 20 Feb 2025 12:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CBI Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 1,000 पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
CBI Recruitment 2025 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBI Credit Officer Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

CBI CO Vacancy: 1000 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत JMGS-I (असिस्टेंट मैनेजर) के कुल 1000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 450 पद सामान्य वर्ग के लिए, 150 पद अनुसूचित जाति, 75 पद अनुसूचित जनजाति, 270 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 100 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 40 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:
  • सामान्य वर्ग (General) - 450 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) - 150 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) - 75 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 270 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 100 पद
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) - 40 पद

 

CBI Credit Officer Eligibility: योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। अर्थात, उम्मीदवार की जन्मतिथि 30 नवंबर 1994 से पहले और 30 नवंबर 2004 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री आवश्यक है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम सीमा 55% अंक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का वर्णनात्मक परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 48,480 से लेकर 85,920 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा।
 

इतना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹750 + GST निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹150 + GST रहेगा।
विज्ञापन

क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
  • सीओ पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें