कौन कर सकता है आवेदन?
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पद के अनुसार ग्रेजुएशन, विधि में बैचलर डिग्री, पुस्तकालय विज्ञान या पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री अथवा इसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
इसके साथ ही सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है। साथ ही, प्रत्येक पद के अनुसार अन्य आवश्यक पात्रता और कौशल भी पूरे करने होंगे।
कितना मिलेगा वेतन?
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) आदि प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 5,200 से 39,100 रुपये तक का वेतनमान और 2,400 से 7,600 रुपये तक का ग्रेड पे प्रतिमाह दिया जाएगा।
यहां भेजना होगा आवेदन पत्र
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (सीएटी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज खुलने के बाद संबंधित पद की जारी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें। अंत में सभी कागजात को एक लिफाफे में रखकर दिए गए पते - ‘प्रधान रजिस्ट्रार, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, प्रधान पीठ, 61/35, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली - 110001’ - पर डाक के माध्यम से भेज दें।