IAF Agniveer Vayu Selection Process: चार चरणों में होगा मूल्यांकन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक परीक्षा के मानक:
- पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिला अभ्यर्थियों को वही दूरी 8 मिनट में तय करनी होगी।
- इसके अतिरिक्त पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स जैसे अभ्यास भी करवाए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
हर वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन के समय ₹550 की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।
सेवा के दौरान सुविधाएं:
- चयनित अग्निवीरों को चार वर्षीय सेवा अवधि में 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा।
- ग्रैच्युटी का प्रावधान नहीं होगा।
- सेवा के दौरान अभ्यर्थी वायुसेना के अस्पतालों और CSD कैंटीन की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- सालाना 30 दिन की सामान्य छुट्टियां मिलेंगी, साथ ही चिकित्सकीय सलाह पर बीमारी की छुट्टी (Sick Leave) भी उपलब्ध रहेगी।