फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAPF Exam 2026: कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी, बारकोड गायब होने पर नहीं मिलेगी अनुमति; देखें नोटिस

Tue, 28 Apr 2026 11:36 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Notice: सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएससी ने एक अहम नोटिस जारी किया है। कई छात्रों के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी पाई गई है, ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CAPF Exam 2026: एसएससी ने सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भर्ती परीक्षा 2026 से पहले उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिस जारी किया गया है। कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में बारकोड गायब या अस्पष्ट पाए गए हैं, जिसके चलते आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना स्पष्ट बारकोड वाले एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड में बारकोड जरूरी 

नोटिस में बताया गया है कि कुछ उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड किए गए ई-प्रवेश पत्र (Admit Card) के निचले भाग में बारकोड दिखाई नहीं दे रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड पर दो अलग-अलग स्थानों पर बारकोड का साफ और स्पष्ट होना अनिवार्य है।

यदि किसी भी स्थान पर बारकोड गायब या अस्पष्ट है, तो उम्मीदवारों को तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर केवल वही एडमिट कार्ड मान्य होगा, जिसमें दोनों बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई दें। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अन्य निर्धारित दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य होगा। यह निर्देश अधिकारियों की मंजूरी से जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें