देश भर में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में हर साल 30 से 40 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। बोर्ड द्वारा हाल हीमें जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस साल CTET का आयोजन दिसंबर के महीने में किया जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के CTET Online Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में CBSE ने अभी तक कोई भी अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदनप्रक्रिया की शुरुआत इसी महीने से की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
पेपर दो से ज्यादा पेपर एक में अभ्यर्थी हासिल करते हैं सफलता :
CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े आकड़ो को देखने के बाद यह पता चलता है कि इसके पेपर दो से ज्यादा अभ्यर्थी इसके पेपर एक में सफलता हासिल करते हैं। दरअसल CTET 2021 के पेपर 1 मेंहिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों में से कुल 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी। जबकि इसके पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 17.21 ही था। साथ ही लगभग ऐसा ही ट्रेंडअन्य सालों में आयोजित की गई CTET में भी देखा जा सकता है।
हर पेपर में हिस्सा लेने के लिए देना होगा कितना शुल्क :
CTET 2022 के पेपर एक या पेपर दो में से किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।जबकि दोनों पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।