फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Apply: क्या मोबाइल से भी भर सकते हैं रेलवे भर्ती का फॉर्म? जान लें फोटो अपलोड को लेकर गाइडलाइंस

Tue, 24 Sep 2024 03:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Form: भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मोबाइल से खीचीं गई फोटो और खुद बनाए गए पोट्रेट आवेदन पत्र में अपलोड करने से आवेदन रद्द भी हो सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यहां बताए निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
 
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि एप्लीकेशन मॉड्यूल के कुछ फीचर्स मोबाइल पर ठीक से काम नहीं करते हैं। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Registration: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी के तहत स्नातक और पूर्वस्नातक (UG) स्तर पर बंपर भर्ती की शुरूआत कर दी गई है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। कुल 11,558 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें 8,113 रिक्तियां स्नातक स्तर के लिए हैं, जबकि 3,445 रिक्तियां पूर्वस्नातक स्तर के लिए हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो पहले आपको आवेदन से जुड़े दिशा-निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन

क्या मोबइल से कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है। मोबाइल से आवेदन पत्र भरने से पहले आपको इससे जुड़े निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए, वरना आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मोबाइल से खीचीं गई फोटो और खुद बनाए गए पोट्रेट आवेदन पत्र में अपलोड करने से आवेदन रद्द भी हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपलोड करने के लिए ली गई फोटो प्रोफेशनल द्वारा स्टूडियों में खीचीं गई हो।

फोटो अपलोड को लेकर ये हैं दिशा-निर्देश

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उम्मीदवार की कलर फोटो लाइट या सफेट बैकग्राउंड के साथ जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए और फाइल का आकार 20 से 50 केबी तक हो सकता है। फोटो का साइज 35mm X 45mm या 320 X 240 पिक्सेल होना चाहिए।
विज्ञापन

मोबाइल पर काम करना बंद कर सकते हैं कुछ फीचर

भर्ती बोर्ड ने कहा है कि एप्लीकेशन मॉड्यूल के कुछ फीचर्स मोबाइल प्लेटफॉर्म पर ठीक से काम नहीं करते हैं। इसलिए आवेदन पत्र भरने के लिए डेस्कटॉप/लैपटॉप का इस्तेमाल करना चाहिए।

सिग्नचेर की फोटो का आकार 50mm x 20mm या 140 x 60 पिक्सल का होना चाहिए। साइज 10केबी से 40केबी के बीच का हो और फॉर्मेट जेपीईजी हो।

एनटीपीसी पूर्वस्नातक स्तरीय भर्ती के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर 2024 है। वहीं, स्नातक स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 13 अक्तूबर तक का समय है। आवेदकों के लिए आयुसीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल आयु सीमा की छूट मिलेगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 से की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें