फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022: क्या महिला अभ्यर्थी भी कर सकती हैं यूपी पुलिस में वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर आवेदन, जानिए किसे देना होगा कितना शुल्क

Wed, 02 Feb 2022 01:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा इन दिनों कई पदों पर भर्तियां आयोजित की जा रही हैं। विभाग द्वारा एक ओर उपनिरीक्षक समेत कई अन्य पदों की भर्ती की लिखित परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है तो वहीं दूसरी ओर यूपीपीआरपीबी के जरिए कॉन्स्टेबल जवानों को भरने की तैयारी की जा रही है। इसी दरम्यान पुलिस भर्ती बोर्ड ने रेडियो विभाग के कई अलग-अलग पदों पर भी भर्ती का आयोजन किया है। विभाग द्वारा इसकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरु की जा चुकी है। इन पदों पर दसवीं, बारहवीं पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करने का सपना रखने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर 28 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को तुरंत यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख लेना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा  FREE Current Affairs - Download Now कोर्स चलाया जा रहा है जिसे उम्मीदवार केवल ऊपर दिए गए लिंक की मदद से सबस्कराइब कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन 

यूपीपीआरपीबी के रेडियों संवर्ग में कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया गया है। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 51, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के 32, अनुसूचित जाति-24, अनुसूचित जनजाति-2, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 2, भूतपूर्व सैनिक-5 व महिला उम्मीदवारों के हिस्से में 23 पद आरक्षित हैं। 

योग्यता  

यूपी पुलिस में रेडियों संवर्ग के अंतगर्त कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास दसवीं या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए अथवा इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन / जैसी किसी ट्रेड से आईटीआई किया हो, वह भी आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।  

वेतन व भत्ते 

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3  के तहत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा पुलिस के जवानों को दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा। 

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें