फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Homeguard Recruitment 2022: क्या इस महीने जारी हो सकता है होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन, तैयार रखें ये प्रमाणपत्र वरना हाथ से निकल जाएगा ये सुनहरा मौका

Wed, 01 Jun 2022 04:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड सिपाही के 30 हजार पदों पर भर्ती कराए जाने का अनुमान है। राज्य के युवा बेसब्री से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Home gaurd recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से होमगार्ड स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती निकाले जाने की तैयारी चल रही है। राज्य में बीते दस वर्षों से इन सिपाहियों की भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों  की संख्या लाखों में हो सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले होमगार्ड सिपाही भर्ती चर्चा में बनी हुई है लेकिन अभी तक इससे जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि जून महीने में होमगार्ड सिपाही भर्ती की अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपी होमगार्ड विभाग की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। वहीं अगर प्रतियोगी अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे इस  FREE UP HomeGuard Course कोर्स को अभी सबस्क्राइब कर सकते हैं और अपने एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजनऔर बेहतर तैयारी कर सकते हैं। 

क्या होती है होमगार्ड बनने की पात्रता 

अगर कोई महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनना चाहता है तो उसे न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य होता है। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यदि अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्र का निवासी है तो संबंधित ब्लॉक या पंचायत का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी नगरीय क्षेत्र का रहने वाला है तो तहसीलदार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। वहीं जिन कैंडिडेट्स के पास तकनीकी स्किल से जुड़ा डिप्लोमा होगा उन्हें 10 अंकों की वरीयता प्रदानकी जाती है। हालांकि इस सभी नियमों की पुष्टि के लिए नए नोटिफिकेशन के जारी होने तक इंतजार करना होगा। 

जानिए कितना मिलेगा वेतन  

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें