फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAG Recruitment 2023: सीएजी में करीब 1800 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

Tue, 22 Aug 2023 05:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CAG Recruitment 2023: कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइठ पर जाकर इ रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CAG Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CAG Recruitment 2023: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की तरफ से 1773 प्रशासनिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती की प्रक्रिया 17 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

CAG Recruitment 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

CAG Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से सीसीसी यानी कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट लिया हो।

CAG Recruitment 2023 वेतन

एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवार को वेतन लेवल 4 पे मैट्रिक्स के अनुसार 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

CAG Recruitment ऐसे करें आवेदन

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • अब सीएजी भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।

  • इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।

  • फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें