फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहरा मौका! भारतीय स्टेट बैंक करेगा इस साल 14 हजार नियुक्तियां

Tue, 08 Sep 2020 10:54 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन

State Bank of India Vacancy 2020:  भारतीय स्टेट बैंक में इस साल बंपर नियुक्तियां होनी वाली हैं। एसबीआई का कहना है कि इस साल उसकी 14,000 नियुक्तियां करने की योजना है। बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है। वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है जिसके लिए लोगों की आवश्यकता होगी। यह इस बात से साबित होता है कि बैंक की इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना है। एसबीआई ने अपने एक वक्तव्य में यह बात कही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

एसबीआई में इस वक्त हैं ढ़ाई लाख कर्मचारी
भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि बैंक के वर्तमान में ढाई लाख के करीब कर्मचारी हैं। बैंक अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवनकाल में मदद के लिये हमेशा आगे रहा है। एसबीआई में निकलने वाली इन रिक्तियों से बैंकिंग सेक्टर में नौकरी खोज रहे युवाओं को फायदा मिलेगा और उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित होगा। हालांकि, अभी बैंक ने इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने वक्तव्य में कहा कि बैंक अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना तैयार की है जिसके दायरे में करीब 30,190 कर्मचारी आ सकते हैं। बैंक की प्रस्तावित वीआरएस लागत घटाने के लिए नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें