State Bank of India Vacancy 2020: भारतीय स्टेट बैंक में इस साल बंपर नियुक्तियां होनी वाली हैं। एसबीआई का कहना है कि इस साल उसकी 14,000 नियुक्तियां करने की योजना है। बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है। वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है जिसके लिए लोगों की आवश्यकता होगी। यह इस बात से साबित होता है कि बैंक की इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना है। एसबीआई ने अपने एक वक्तव्य में यह बात कही है।