फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Session: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों सीटें रिक्त, राज्यसभा में दी गई जानकारी

Thu, 03 Feb 2022 09:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Budget Session: केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग में वर्तमान में कुल 485 पद खाली है। इनमें ग्रुप ए के 45, ग्रुप बी के 240 और ग्रुप सी के 200 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
Budget Session 2022 - फोटो : Sansad TV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों लाखों पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसकी जानकारी आज केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-ए के 21,255 पद खाली हैं। इन्हें प्रक्रिया के अनुसार भरा जा रहा है। सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि समय -समय पर इन पदों को भरा जाए।

विज्ञापन


सीपीआईएम के सांसद ने पूछा था सवाल
सीपीआईएम के सांसद डॉ वी शिवदासन ने उच्च सदन में यह सूचना दी थी कि व्यय विभाग के अनुसार 1 मार्च 2020 तक केंद्र के विभिन्न विभागों में ग्रुप ए की 21,255 और ग्रुप सी की 7,56,146 नौकरियां खाली थीं। 

ग्रुप डी की एक भी पद खाली नहीं
अपने लिखित जवाब में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का अनुसरण करते हुए सरकार ने ग्रुप डी की सभी नौकरियों को ग्रुप सी के अंतर्गत ला दिया था। इस कारण केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप डी का कोई भी पद नहीं है। सरकार ने सभी विभागों को इन पदों पर भर्ती करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


यूपीएससी में 485 पद खाली
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग में वर्तमान में कुल 485 पद खाली है। इनमें ग्रुप ए के 45, ग्रुप बी के 240 और ग्रुप सी के 200 पद खाली है। संघ लोक सेवा आयोग हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर भर्ती करती है।

1 मार्च 2020 तक 8 लाख से अधिक पद खाली
केंद्रीय मंत्री के अनुसार 1 मार्च 2019 तक केंद्र सरकार के विभिगों में कुल 9,10,153 पद खाली थे। 1 मार्च, 2018 तक इनकी संख्या 6,83,823 थी। वहीं, 1 मार्च, 2020 तक रिक्त पदों की कुल संख्या 8,72,243 थी। सरकार की भर्ती एजेंसी एसएससी, यूपीएससी और आरआरबी ने साल 2018-19 और 2020-21 के दौरान 2,65,468 पदों पर भर्तियां की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें