फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

University Vacancy: दिल्ली, झांसी के कॉलेज में नौकरी का शानदार मौका; फैकल्टी और नॉन-टीचिंग पदों होगी भर्ती

Thu, 12 Feb 2026 10:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

University Recruitment:अगर आप दिल्ली और झांसी के कॉलेजों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये आपके लिए शानदार मौका है। यहां फैकल्टी और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Professor Jobs - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BU And DU Vacancy 2026: दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों में भर्ती का शानदार मौका है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 143 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां इंजीनियरिंग, फार्मेसी, विधि, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान और जैव चिकित्सा विज्ञान सहित कई विषयों में की जाएंगी, जिनके लिए उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन ने अल्पकालिक संविदा आधार पर विभिन्न गैर-शिक्षण पदों की 16 रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Bundelkhand University Recruitment: कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए वही योग्यता मान्य होगी, जो यूजीसी , एआईसीटीई , पीसीआई , एनसीटीई , सीओए , बार काउंसिल ऑफ इंडिया और अन्य संबंधित संस्थाओं द्वारा तय की गई है। मतलब जिस विषय के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र की आधिकारिक संस्था के नियमों के अनुसार आपकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव होना जरूरी है। पात्रता से सम्बंधित अधिक जानकारी से अधिसूचना देख सकते हैं।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
  • शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा।
  • डिमांड ड्राफ्ट “वित्त अधिकारी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी” के नाम से बनाया जाना चाहिए।
  • यह डिमांड ड्राफ्ट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में देय होगा।

चयन प्रक्रिया

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अध्यापक पदों पर भर्ती उम्मीदवार की पढ़ाई, डिग्री और शोध कार्य के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही उनके पास कितना शिक्षण अनुभव है और उन्होंने कितने शोध पत्र या लेख प्रकाशित किए हैं, यह भी देखा जाएगा।

अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट राजभवन के 2 जुलाई 2021 और 18 मई 2023 के आदेशों के अनुसार तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

Shaheed Rajguru College Recruitment: शहीद राजगुरु कॉलेज में 16 पदों पर भर्ती

शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने अल्पकालिक संविदा पर 16 गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती जारी की है। इन पदों में वरिष्ठ निजी सहायक, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ सहायक, एमटीएस (प्रयोगशाला/पुस्तकालय/खेल) और नर्स शामिल हैं। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

यह भर्ती 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है। हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। कौन-से पद के लिए कितनी पढ़ाई और अन्य पात्रता चाहिए, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

आयु सीमा की शर्तें

विज्ञापन की तिथि के अनुसार वरिष्ठ निजी सहायक और नर्स पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है। आयु में छूट भारत सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन जमा करने का पता
उम्मीदवार अपना आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रधानाचार्य, शहीद राजगुरु महिला अनुप्रयुक्त विज्ञान महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय), वसुंधरा एन्क्लेव (चिल्ला खेल परिसर के समीप), दिल्ली - 110096 पर भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें