आयु सीमा की शर्तें
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष, बीसी/ईबीसी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
बीटीएससी टूरिंग पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-9 के तहत 53,100 से 1,67,800 तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार स्वीकार्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया 2026
| चयन का आधार |
अधिकतम अंक |
| लिखित प्रतियोगी परीक्षा (सीबीटी) |
75 अंक |
| संविदात्मक कार्य अनुभव का भार |
25 अंक |
| कुल |
100 अंक |