फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTSC Pharmacist Recruitment 2023: फार्मासिस्ट के 1539 पदों पर दोबारा आवेदन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Thu, 06 Jul 2023 09:19 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BTSC Pharmacist Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है।
विज्ञापन
BTSC Pharmacist Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BTSC Pharmacist Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट के पद पर ऑनलाइन आवेदन की विंडो फिर से खोल दी है। फार्मासिस्ट बनने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर 21 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1539 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा से शुरू की गई है।

विज्ञापन

BTSC शैक्षणिक योग्यता

बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 यानी कक्षा 12वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा यानी डी फार्मा किया होना भी जरूरी है। 

BTSC फार्मासिस्ट सैलरी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के तहत फार्मासिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 52,00 से 20,200 रुपये लेवल 5 ग्रेड पे 2800 के तहत दिया जाएगा।

BTSC Recruitment: आवेदन शुल्क

सामान्य/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/ एससी/ एसटी/ ओबीसी (बिहार के निवासी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें