फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTSC Jobs 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग में 726 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से करें आवेदन; जानें वैकेंसी डिटेल्स

Tue, 14 Apr 2026 02:12 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BTSC Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 2026 में 726 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न अनुदेशक (Instructor) पदों के लिए की जा रही है, जिसमें योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
BTSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BTSC Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 2026 में कुल 726 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर और आईटीआई प्रशिक्षक के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इंस्ट्रक्टर के 474 पदों पर होगी भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग इंस्ट्रक्टर (Instructor) के 474 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल किए जा सकते हैं। कुल 9 अलग-अलग प्रकार के पदों पर यह भर्ती की जाएगी। इसमें सर्वेयर, मशीनिस्ट, ऑटोमोबाइल, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि एवं मशीनरी, चमड़ा प्रौद्योगिकी और ट्रैक्टर मैकेनिक जैसे पद शामिल है।

विज्ञापन

 
पदनाम कुल पदों की संख्या
अनुदेशक (सर्वेयर) 84
अनुदेशक (मशीनिस्ट) 82
अनुदेशक (ऑटोमोबाईल इंजी०/मैकेनिक्स) 4
अनुदेशक (लेदर टेक्नोलॉजी) 4
अनुदेशक (वेल्डर) 84
अनुदेशक (मेकैनिक ट्रेक्टर) 1
अनुदेशक (एग्रीकल्चर एवं मशीनरी) 1
अनुदेशक (फिटर) 84
अनुदेशक (इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक / मैकेनिक रेडियो एण्ड टी०वी०) 130

विज्ञापन

इसके अलावा, इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन अनुदेशक के 252 पदों पर भी भर्ती है, जो लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संस्थानों में होंगे। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और विस्तृत विज्ञापन उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

अहम तिथियां

कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 15 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 15 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026

ऐसे करें आवेदन  

  • सबसे पहले btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment / Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें, और अगर पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी फोटो और हस्ताक्षर (signature) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करके सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें