फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएससी: स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट-III परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ लिंक

Tue, 24 Nov 2026 05:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट-III परीक्षा की शहर सूचना 24 नवंबर 2026 को जारी की है। सिटी स्लिप देखने के लिए लिंक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। परीक्षा 1 दिसंबर को दो पालियों में ऑनलाइन होगी। प्रवेश पत्र 27 नवंबर को जारी किया जाएगा है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट-III भर्ती के लिए परीक्षा शहर की सूचना जारी कर दी है। आयोग ने सिटी स्लिप देखने के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसमें उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी मिलेगी, जहां उसका परीक्षा केंद्र होगा। इससे प्रवेश पत्र जारी होने से पहले यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी। परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रवेश पत्र में दिया जा सकता है।

1 दिसंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

आयोग के नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 07/25 के तहत लिखित परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दो पालियों में परीक्षा होने के कारण परिणाम विज्ञापन में बताए गए सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) की प्रक्रिया के अनुसार तैयार किया जाएगा। सामान्यीकरण की प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देशों की जानकारी आयोग बाद में साझा करेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 सितंबर 2025
परीक्षा तिथि का नोटिस 9 नवंबर 2026
परीक्षा शहर संबंधी नोटिस 23 नवंबर 2026
परीक्षा शहर सूचना पर्ची 24 नवंबर 2026
प्रवेश पत्र 27 नवंबर 2026 को जारी होने की अपेक्षा
कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 दिसंबर 2026
उत्तर कुंजी बाद में घोषित होगी

विज्ञापन

परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी

विवरण जानकारी
आयोजन संस्था बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी)
पद आशुलिपिक/आशुटंकक-III
विज्ञापन संख्या 07/25
कुल रिक्तियां 531
परीक्षा शहर सूचना 24 नवंबर 2026 को जारी
प्रवेश पत्र 27 नवंबर 2026 को जारी होने की अपेक्षा
परीक्षा तिथि 1 दिसंबर 2026, मंगलवार
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
पालियों की संख्या दो
परिणाम सामान्यीकरण प्रक्रिया के अनुसार
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण
आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in

 

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शहर की सूचना पर्ची

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in खोलें।
  • मुख्य पृष्ठ पर विज्ञापन संख्या 07/25 के तहत आशुलिपिक/आशुटंकक-III परीक्षा शहर की सूचना वाला लिंक खोजें।
  • मांगी गई जानकारी, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा शहर और पाली की जानकारी देखें।
  • पर्ची डाउनलोड करें या अपने रिकॉर्ड के लिए उसका स्क्रीनशॉट रख लें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें